IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

जीवर्धन चाय वाले के यहां पहुंचे ओपी चौधरी,चाय बनाकर आम जनता को पिलाई

एक सालो में दिखा विकास का अदभुत नज़ारा

विकास हेतु ईमानदार कोशिशों के लिए ओपी ने जीवर्धन के लिए मांगा जनता से समर्थन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । सूबे के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी आज फुटपाथ में जीवर्धन की चाय टपरी पहुंचे और चाय बनाकर आम जनता को पिलाई। उनको देखते ही वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

आत्मीयता से ओपी चौधरी ने भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन के साथ उनकी टपरी में चाय बनाया और आम जनता को चाय पिलाते हुए कहा जीवन में कोई भी कार्य छोटा नहीं होता। बशर्ते वह ईमानदारी लगन से किया जाए । जीवर्धन ईमानदारी की मिशाल है। देश की अस्सी करोड़ की आबादी जीवर्धन की तरह ईमानदार प्रयासों से अपना जीवन जीती है । जीवर्धन ने चाय बेचते हुए बतौर कार्यकर्ता तीन दशकों तक भाजपा की सेवा की । ईमानदारी की वजह से जीवर्धन को भाजपा का महापौर प्रत्याशी बनाया गया। विष्णु देव साय के नेतृत्व में बनी डबल इंजन सरकार की ताकत जनता एक साल में महसूस कर चुकी। एक साल में विकास की इस राजनीति को जारी रखने के लिए अब ईमानदार प्रयास की अधिक जरूरत है इसलिए जनता से एक बार पुनः जीवर्धन को भारी मतों से विजयी बनाए।ताकि गरीब जनता को उनके बीच का साथी सच्चे नेतृत्व कर्ता के रूप में मिल सके। 29 सालो तक पार्टी की सेवा करते हुए चाय बेचकर गुजारा करने वाले जीवर्धन के अन्दर भाजपा ने उसकी कर्मठता लगन ईमानदारी को महसूस किया करते हुए महापौर हेतु प्रत्याशी बनाया जीवर्धन देश की अस्सी करोड़ गरीब आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। ओपी ने यह विश्वास जताते हुए कहा नालंदा परिसर, ऑक्सी जोन, सब्जी मंडी का कायाकल्प, 72 सड़को का डामरीकरण, केलो बांध के नहरों का जाल, प्रयास विद्यालय, हार्टिकल्चर कॉलेज, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, संगीत महाविद्यालय,ओडिसा सीमा से जांजगीर तक फोर लेन सड़क,पहाड़ मंदिर का जीर्णोद्धार सहित ढेरों विकास कार्य जनता ने एक साल के अंदर देख लिए। विकास की इस राजनीति जारी रखने के लिए अब ईमानदार प्रयासों की जरूरत है। चाय वाले को प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस की आपत्ति के सवाल पर चुटकी लेते हुए ओपी ने कहा डूबते जहाज से जीवन रक्षा के लिए भागने के दौरान भगदड़ मच जाती है यही स्थिति कांग्रेस की है कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए कहा जनता ने कांग्रेस को समय दिया लेकिन भ्रष्टाचार एवं गुटीय लड़ाई में जन हित को भूल बैठी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी