IMG-20260124-WA0020
विरोध

ओबीसी के आरक्षण में पक्षपात: कांग्रेसियों ने दिया धरना

शहर अध्यक्ष ने खुलेआम लगाया पक्षपात का आरोप कहा बीजेपी देश से आरक्षण खत्म करना चाहती है

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पंचायतों में ओबीसी के आरक्षण को लेकर जहां आज कांग्रेस के नेताओं ने जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। वही कांग्रेसियों ने आरक्षण की लड़ाई को और ऊपर तक ले जाने की बात कही है। यही नहीं उन्होंने ओबीसी के इस आरक्षण को साजिश करार दिया है। जिसके तहत भाजपा सरकार पर  छत्तीसगढ़ में कही भी जिला पंचायत के लिए  ओबीसी का आरक्षण नहीं दी है। उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि आने वाले निकाय चुनाव में इसका मुंह तोड़ जवाब देना है। इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी में वादा खिलाफी तथा महतारी वंदन योजना का लाभ सैकड़ो महिलाओं को नहीं मिलने का भी आरोप लगाया है।

वही कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनता को 50% आरक्षण का वादा किया था लेकिन आरक्षण की घोषणा के बाद उनकी वास्तविक स्थिति सबके सामने आ गया। ओबीसी का आरक्षण पंचायत में बिल्कुल नहीं मिला। हमारे पूर्वक्ताओं ने बताया यह भी जिला पंचायत का आरक्षण ओबीसी नहीं है। जिला पंचायत एवं सदस्यों का आरक्षण ओबीसी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी देश में आरक्षण खत्म करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी इस देश के संविधान को बचाने में लगी हुई है। राहुल गांधी हमारे संविधान की पुस्तक लेकर घूम रहे और सविधान को बचने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अगर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 42 परसेंट ओबीसी का आरक्षण देने की बात कही थी लेकिन जब हमने विधानसभा में इसको पास करने के लिए राज्यपाल के पास अनुमोदन  भी किया परन्तु हुआ कुछ भी नही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी