IMG-20260124-WA0020
विरोध

10 सूत्रीय मांगों को लेकर गाड़ी मालिक और एनटीपीसी आमने सामने

ट्रेलर मालिक कल्याण संघ छेड़ चुके है  इस बार आर-पार की लड़ाई,एनटीपीसी प्रबंधन और एजेंसियों की ओर से नही उठाया गया है अभी तक कोई ठोस कदम

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। एनटीपीसी लारा में इन दिनों तनाव का माहौल बढ़ता ही जा रहा है जहां फ्लाईएश वेलफेयर एसोसिएशन अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर  अनिश्चितकालीन हड़ताल का रुख अख्तियार कर लिये है। इस मामले में 5 रोज से काफी कोशिशों के बावजूद उनका रास्ता साफ नहीं हुआ।  क्योंकि एनटीपीसी प्रबंधन और एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे गाड़ी मालिकों के मन में सुलगी चिंगारी कभी भी भड़क सकती है।

एक तरफ जहां रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ अपनी जायज मांगों को लेकर सड़क पर उतरते हुए इस बार आर-पार की लड़ाई छेड़ चुके हैं। वहीं, फ्लाईएश वेलफेयर एसोसिएशन भी पिछले 5 दिन से बेमियादी हड़ताल कर रहा है। गाड़ी मालिकों का कहना है कि उनकी रोज़ी-रोटी इस व्यवसाय पर निर्भर है, और एजेंसी के मनमानी और एनटीपीसी प्रबंधन की अनदेखी के कारण उन्हें अपने परिवार का पेट पालना भी मुश्किल हो रहा है। हालांकि, फ्लाईएश वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए समाधान की गुहार लगाई। प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को 10 सूत्रीय मांगों का विवरण दिया और उनकी समस्याओं को जल्द हल कराने का आग्रह किया। ओपी चौधरी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि इस विषय पर कलेक्टर और प्रबंधन से चर्चा कर जल्द समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने हड़ताल कर रहे गाड़ी मालिकों की मांगों को न्यायोचित बताया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

जानिए गाड़ी मालिकों की क्या है मांगें

ओवरलोडिंग को पूर्णतः बंद किया जाए।

कार्य एजेंसियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए।

80% गाड़ियां स्थानीय गाड़ी मालिकों को आवंटित हों।

भाड़े का भुगतान एक माह के भीतर किया जाए।

टेंडर प्रक्रिया से पहले कार्य एजेंसियों और यूनियन के बीच बैठक सुनिश्चित की जाए।

यूनियन के सदस्य को कांटे (वजन मापक स्थल) पर बैठने की अनुमति दी जाए।

लोडिंग स्थल तक वाहनों के आवागमन के लिए उचित मार्ग निर्माण किया जाए।

भाड़े की दर 5.50 रुपये प्रति टन प्रति किलोमीटर तय हो।

अनलोडिंग स्थल पर वाहनों को जल्द खाली कराने के लिए एजेंसियों को निर्देशित किया जाए।

कंपनी प्रबंधन कार्य स्थल पर बैठक कर शांतिपूर्वक कार्य सुनिश्चित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी