IMG-20260124-WA0020
विरोध

SECL के खदानों में कोयला उत्पादन और परिवहन ठप्प

कुसमुंडा, दीपका, गेवरा और कोरबा क्षेत्र की खदानों में कोयला उत्पादन, मिट्टी उत्खनन और परिवहन कार्य को पूरी तरह ठप्प

ब्रह्मोस न्यूज कोरबा। ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति के तत्वाधान में दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की कोयला खदानों में भू-विस्थापितों ने पहली बार एकजुट होकर ऐतिहासिक बंद का आह्वान किया इस आंदोलन ने कुसमुंडा, दीपका, गेवरा और कोरबा क्षेत्र की खदानों में कोयला उत्पादन, मिट्टी उत्खनन और परिवहन कार्य को पूरी तरह ठप्प कर दिया सुबह 6 बजे से कुसमुंडा क्षेत्र में और 8 बजे से दीपका-गेवरा क्षेत्र की खदानों में शुरू हुए इस प्रदर्शन ने SECL प्रबंधन के खिलाफ भू-विस्थापितों के आक्रोश को उजागर किया । कुसमुंडा क्षेत्र के पाली, पडनिया, रिसदी, जटराज, खोडरी, गेवरा बस्ती सहित सात से अधिक गांवों के सैकड़ों लोग समिति के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने SECL महाप्रबंधक का पुतला दहन किया और विशाल रैली निकाली भिलाई बाजार के मुहाने पर खदान कार्य को पूरी तरह बंद कराया गया आंदोलन में सभी आउटसोर्सिंग कंपनियों के कर्मचारियों और ठेका कामगारों ने भी समर्थन जताया, अपनी ड्यूटी का बहिष्कार कर वाहनों को खड़ा कर दिया ।

गेवरा और दीपका में खनन कार्य रुका

गेवरा खदान के नराईबोध, रलिया, आमगांव फेस को प्रदर्शनकारियों ने बंद करा दिया इसी तरह, दीपका क्षेत्र के अमगांव, दर्राखांचा, मलगांव और सुवाभोंडी फेस की खदानों में भी उत्पादन और परिवहन कार्य पूरी तरह ठप्प रहा कोरबा क्षेत्र की सराईपाली परियोजना में सुबह से ही धरना शुरू हो गया, जिसने खदान के सभी कार्यों को रोक दिया।

क्षेत्रीय स्तर पर समस्याओं पर चर्चा के लिए प्रबन्धन किया पेशकश

आंदोलन की तीव्रता को देखते हुए SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सहित सभी बोर्ड मेम्बर के साथ 22 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय बैठक एसईसीएल मुख्यालय आयोजित की जाएगी तथा उससे पहले क्षेत्रीय की बैठक आयोजित की जाएगी उस बैठक में भू-विस्थापितों की सभी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा और प्रबंधन के द्वारा उनकी मांगों का समाधान निकाल जाएगा इस आश्वासन के बाद हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी