IMG-20260124-WA0020
विरोध

विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण विरोध में उतरे जिले के शिक्षक

क्रमोन्नत वेतनमान, पूर्ण पेंशन एवं डी एड प्रशिक्षकों की पदोन्नति संबंधी मांग को लेकर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन का हुआ आगाज
नौतपा की भीषण गर्मी में सैकड़ो शिक्षक हुए सम्मिलित

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़ छत्तीसगढ़ के समस्त शिक्षक संगठनों का शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय वहां पर 1 जून 2025 रविवार को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया हैl
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्त करण को सुधार कर 2008 के सेटअप नियम के आधार पर युक्ति युक्तकरण,पूर्व सेवा गणना कर पेंशन प्रदान करना,क्रमोन्नती हेतु जनरल आदेश जारी करने व्याख्याता पदोन्नति में डीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान करने सहित चार सूत्रीय मांग को लेकर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कियाl
जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा तीन एवं चार जून को आयोजित काउंसलिंग का बहिष्कार करने का निर्णय लेकर व्यक्तिगत एवं सामूहिक पत्र दिया गया है
सरकार नई भर्ती एवं पदोन्नति क्रमोन्नति से ध्यान भटकने हेतु तथा कथित शिक्षा गुणवत्ता के नाम पर प्रत्येक प्राइमरी, मिडिल स्कूल में शिक्षकों की संख्या कमी की जा रही है एक ही परिसर स्थित स्कूलों के नियुक्त कारण के तहत 10464 विद्यालय का समायोजन कर प्रधान पाठक के पद को समाप्त किया जा रहा है धरना प्रदर्शन में प्रांतीय उपसंचालक गिरिजा शंकर शुक्ला जिला संचालकगण नेतराम साहू ,राजकमल पटेल ,राहुल डनसेना,आशीष रंगारी,जिला संयोजक छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संघ फेडरेशन रायगढ़, संजीव शेट्टी अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ,राजेंद्र चौरसिया नोहर सिंह सिदार, बिनेश भगत,कार्तिक चौहान ,अजय पटनायक ,संतोष पटेल दीनबंधु जायसवाल सौरभ पटेल ,एम.डी. महंत ,गुरु चरण भगत, शैलेंद्र मिश्रा ,गायत्री ठाकुर, रचना महंत,प्रेमा सिदार, नेहरू निषाद, अंजना साहू ,रवि वर्मा ,संदीप बाखला, संतोषी थवाईत,हरिकृष्ण पटेल, पिंगलेश्वरी पटेल, श्रद्धा कश्यप आदि सैकड़ो की संख्या में शिक्षक साथीगण,उपस्थित रहे ।
धरना प्रदर्शन का कुशल संचालन मुरलीधर गुप्ता के द्वारा किया गया।उक्त जानकारी भोजराम पटेल द्वारा दी गयी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी