अध्यात्म

जन्म-मरण के चक्र से निकलने का एकमात्र मार्ग आध्यत्म-संत रामपाल जी महाराज

शनिवार को किया गया जिला स्तरीय विशाल सत्संग समारोह का आयोजन,इस समारोह में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिले के पुसौर में स्थित औरदा गांव में संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में 21 नवंबर दिन शनिवार को जिला स्तरीय विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और शांतिपूर्वक सत्संग का लाभ उठाया।

सत्संग के दौरान संत रामपाल जी महाराज ने समस्त सृष्टि रचना का गूढ़ ज्ञान सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि जीवात्मा कैसे जन्म-मरण के चक्र में फंसी हुई है और इससे मुक्त होने का एकमात्र मार्ग सत्य आध्यात्मिक ज्ञान और सही गुरु की शरण है। उन्होंने मनुष्य जीवन के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह जीवन परमात्मा की भक्ति के लिए है और इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए।

श्रद्धालुओं ने संत रामपाल जी महाराज के ज्ञान को बड़े ध्यान से सुना और इसे अपनी जीवनशैली में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अनुशासन और शांति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आयोजन समिति के अनुसार, यह सत्संग केवल आध्यात्मिक जागरूकता ही नहीं, बल्कि समाज में नैतिक और व्यवहारिक बदलाव लाने का माध्यम भी है।

संत रामपाल जी महाराज द्वारा किए जा रहे सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं ने उनके मार्गदर्शन में जीवन जीने की प्रेरणा ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...