वायुमंडल मे असत्यता की बातें फैलाना बहुत बडा पाप-बीके

शिव अनुराग भवन राजकिशोर मे पाजीटिव थिंकिंग की क्लास,परमात्मा द्वारा पालना ही भक्ति का फल है
ब्रह्मोस न्यूज बिलासपुर। शिव अनुराग भवन राजकिशोर मे पाजीटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है।
बीके प्रीति ने कहा कि भक्ति का फल देने परमात्मा को धरा पर आना ही होता है। जब परमात्मा ब्रह्मा तन का आधार लेकर पालना करते है तो उनकी श्रीमत उनको ज्यादा रूचिकर लगती है जिन्होंने ज्यादा भक्ति की है। परमात्मा की श्रीमत पर दृढतापूर्वक चलने वाले ही देवीदेवता घराने मे 84 जन्म लेने का भाग्य वर्तमान संगमयुग मे प्राप्त कर रहे है।
आगे कहा कि आजकल सोशल मिडिया के जरिये असत्य बातें ज्यादा फैल रही है जिससे असत्यता का वायुमंडल मजबूत होता जा रहा है। वायुमंडल मे असत्यता की बातें फैलाना यह भी बहुत बडा पाप है।इसलिये कर्मों की गहन गति को समझकर यथार्थ रूप मे सत्यता की शक्ति को धारण करना परमात्मा के कार्य मे सहयोगी बनना है।




