अध्यात्म

भिक्षुक राम के महानिर्वाण दिवस पर पूज्य प्रियदर्शी राम ने दिया श्रद्धालुओं को आशीर्वाद

भिक्षुक राम के महानिर्वाण पर हुआ भंडारे का आयोजन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। अघोरेश्वर भगवान के शिष्य भिक्षुक राम के महानिर्वाण दिवस पर आज अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के पीठाधीश्वर पूज्य पाद बाबा प्रियदर्शी राम जी गौशाला स्थित मंदिर उनकी समाधि स्थल पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर मौजूद शहर के गणमान्य लोगों को आर्शीवाद दिया ।

बाबा भिक्षुक राम को परम पूज्य अघोरेश्वर का सानिध्य हासिल रहा। भिक्षुक राम जी ने पूज्य अघोरेश्वर के सानिध्य में आत्मसाक्षात्कार हासिल किया। भिक्षुक राम जी भी अपनी साधना के लिए भ्रमण पर ही रहे। उनके रायगढ़ आगमन के दौरान उनके आग्रह पर गौशाला पारा पुलिस लाइन में छोटी कुटिया का निर्माण किया गया। यही पर पूज्यश्री ने साधना करते हुए सिद्धियों को हासिल किया जब परम पूज्य भिक्षुक बाबा के गुरुदेव परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम का महानिर्वाण हुआ उस समय भिक्षुक राम बनारस में थे। अघोरेश्वर के महा निर्माण के पश्चात 25 दिसंबर 1992 को उन्होंने समाधि ग्रहण कर ली पूज्य बाबा का निर्देश पर उनके पार्थिव शरीर को गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। उनकी स्मृति रायगढ़ में एक समाधि स्थल का निर्माण कराया गया। प्रति वर्ष 25 दिसंबर के दिन उनके महानिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है यहां बाबा प्रियदर्शी राम का आगमन होता है और समाधि स्थल पर आस पास से आए श्रद्धालुओं को दर्शन देते है। 1993 से अनवरत भंडार एवं पूजन का आयोजन किया जाता है। उनके द्वारा निर्मित कुटिया आज भी उसी स्थान पर उसी स्वरूप में यथा वत है। इस समाधि स्थल पर प्रति वर्ष बाबा प्रियदर्शी राम का आगमन होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...