सफलता

संस्कार स्कूल के वैभव जिंदल आईएसएफ में चयनित

इंडियन फॉरेन सर्विस में पहुंचने वाले प्रथम युवा,कांसाबेल निवासी प्रवीण जिंदल एवं श्रीमती ममता जिंदल के है सुपुत्र,संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्रावास का छात्र रहा। वह शुरू से ही था मेघावी छात्र

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र रहे वैभव जिंदल का चयन यूपीएससी के सर्वश्रेष्ठ केडर इंडियन फॉरेन सर्विस अर्थात भारतीय विदेश सेवा के लिए किया गया है।

संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि वैभव जिंदल कांसाबेल निवासी प्रवीण जिंदल एवं श्रीमती ममता जिंदल के सुपुत्र हैं। जो संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्रावास का छात्र रहा। वह शुरू से ही मेघावी छात्र था। जो शैक्षणिक क्षेत्र में अग्रणी रहता था। मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि वैभव जिंदल पूर्व मे यूपीएससी परीक्षा पास कर सूरत में जीएसटी कमिश्रर के पद पर पदस्थ रहे। लेकिन और ऊंचाई पर जाने की आकांक्षा ने उन्हे प्रेरित किया। तब उन्होंने पुन: यूपीएससी परीक्षा दी और इंडियन फॉरेन सर्विस के लिए चयनित हुए। संभवत: वैभव जिंदल अविभाजित रायगढ़-जशपुर जिले के प्रथम युवा प्रतिभागी होंगे जो इंडियन फॉरेन सर्विस के लिए चयनित हुए होंगे। वैभव के इस चयन पर संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा एवं समस्त शिक्षक व पालकगण ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई प्रेषित की है।
क्या कहते हैं वैभव
वैभव ने बातचीत में बताया कि संस्कार पब्लिक स्कूल में छात्रावास में रहने के दौरान आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा एवं गणित के शिक्षक सीपी देवांगन सर के सहयोग से काफी मोटिवेट हुआ। जो जीवन पर्यन्त काम आ रहा है। मेरे कैरियर में योगदान देने के लिए संस्कार पब्लिक स्कूल का सदैव ऋणी रहूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...