IMG-20260124-WA0020
वन विभाग

भाई को मौत के घाट उतारते देख हाथी से भिड़ गया छोटा भाई

जशपुर । जिले में कल देर रात जंगली हाथी ने तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई में एक ग्रामीण के घर पर हमला करते हुए 2 सगे भाइयों को कुचलकर मौत की नींद सुला दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है वही घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची  और मामले में अपनी जाचं पड़ताल शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई पंचायत गांव के राँपाडाँड़ मोहल्ले में देर रात तकरीबन 3 बजे जंगली हाथी ने एक ग्रामीण के घर पर हमला कर घर को तोड़ना शुरु कर दिया।  घर टूटने की आवाज सुनकर बाहर निकले एक भाई ने हाथी को देखते ही शोर मचाना शुरु कर दिया । इस दौरान हाथी ने उसपर हमला कर उसे सूंड से उठाकर जमीन पर पटककर उसे अपने पैरों से दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।।वहीं जब दूसरा भाई अपने भाई को बचाने की कोशिश की तो जंगली हाथी ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान घर के अन्य सदस्यों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई,

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथी के हमले में मृतक दोनों भाइयों के परिजनों से मिलकर मुआवजा प्रकरण तैयार कर रही है।  वन विभाग के मुताबिक तपकरा वन परिक्षेत्र में बीते 6 महीने से जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है। अभी कुछ दिनों से क्षेत्र में 9 हाथियों का दल अलग अलग विचरण कर रहा है । जिसके लिए वन विभाग ने 1 हांथी के पीछे 4-4 वन कर्मियों को  निगरानी के लिए तैनात किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच