IMG-20260124-WA0020
अपराध

धान चोरी करने के संदेह में लोगों ने रस्सी से बांध कर एक व्यक्ति को पीट पीट कर मार डाला , तीन संदेही गिरफ्तार

ग्राम डुमरपाली में बीती रात करीबन 2 बजे धान चोरी करने की नीयत से तीन लोग घुस गए थे

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। आधी रात को धान चोरी करने गये एक 50 वर्षीय अधेड़ को लोगों ने मिलकर पहले खम्बे से बाँधने के बाद पीट पीट कर मार डाला । यह घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरपाली की है।
बताया जा रहा है तीन युवक गये थे धान चोरी करने दो आरोपी फरार हो गये थे परन्तु पंचराम उर्फ बुटु सारथी पकड़ा गया ।
चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरपाली में बीती रात करीबन 2 बजे वीरेंद्र सिंह सीदार के मकान में रखे धान की चोरी करने की नीयत से तीन लोग घुस गए थे। मकान मालिक वीरेंद्र सिंह सीदार जग गया और बुटू सारथी को पकड़ लिया साथ में दो अन्य इधर उधर भाग गए। तब पड़ोसी भी आ गए। बुटू को बिजली खंभे से रस्सी में बांध दिया गया और पिटाई की गई। जिससे वह बेहोश हो गया। बुटू निकट गांव बनोरा के डीपापारा का निवासी है ऐसे में उसके परिजन को इसकी जानकारी हुई तो वे डुमरपाली गांव गए जहां घटना की जानकारी मिली तो पुलिस को खबर की गई । चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव अहेर मौके पर पहुंचे 112 की टिम भी आई चूंकि बेहोशी की हालत में था तो उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका डेथ हो गया था। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने वीरेंद्र सिंह सीदार को गिरफ्तार कर लिया है वही उसके दो अन्य संदेहियों को भी हिरासत में लिया गया है।पुलिस ने बी एन एस की धारा 103 , 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर धर पकड़ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच