IMG-20260124-WA0020
सफलता

संस्कार स्कूल के छात्र रहे मुकेश साहू बने उप निरीक्षक

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रहे मुकेश साहू ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस में उप निरीक्षक पद पर चयनित होकर जिले सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। बता दें कि मुकेश साहू ने स्कूली शिक्षा संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ से एवं स्नातक शिक्षा गुरूघासीदास यूनिवर्सिटी बिलासपुर से फॉरेंसिंक साइंस विषय पर प्राप्त की है।
संस्कार स्कूल के छात्रावास विद्यार्थी रहे मुकेश साहू मालखरौदा निवासी हेमप्रकाश साहू एवं रेवती साहू के सुपुत्र प्रारंभ से ही खेल में मेधावी छात्र रहे हैं, लेकिन शिक्षा के लिए आधार बनी संस्कार पब्लिक स्कूल ,यहाँ के रायगढ़ छात्रावास में शिक्षा ग्रहण कर आगे की पढ़ाई के लिए वह बिलासपुर के गुरूघासीदास यूनिवर्सिटी में स्नातक अध्ययन करने लगे और पुलिस भर्ती की तैयारी में जुट गये, पिछले सप्ताह आये पुलिस भर्ती रिजल्ट में उप निरीक्षक संवर्ग में उनके सफल होने के बाद परिजनों सहित मित्रों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर फैल गई, प्रदेश सहित रायगढ़ और मालखरौता सक्ती जिले में उनकी इस सफलता से बधाई देने सभी संपर्क कर रहें हैं। निश्चित तौर पर मुकेश साहू ने चमकीली सफलता पाई है।

माता-पिता एवं रामचंद्र शर्मा के मार्गदर्शन से मिली सफलता: मुकेश साहू

उप निरीक्षक पद पर चयनित हुए मुकेश साहू ने चर्चा करते हुए इस चमकीली सफलता के लिए अपने माता-पिता के साथ गुरूजनों व संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा का आभार जताया है, मुकेश साहू कहते हैं कि संस्कार स्कूल में अध्ययन के दौरान मार्गदर्शक एवं मोटिवेशनल स्पीकर रामचन्द्र शर्मा से बहुत प्रेरणा मिली, वे पढाई में सामान्य छात्र थे पर रामचंद्र शर्मा के द्वारा आगे की तैयारी के लिए उनके बताये मार्गदर्शन से सफलता के इस मुकाम पर पहुंचने में आसानी हुई, साथ ही उन्होंने अपने गुरूजनों एवं माता-पिता को भी सफलता का श्रेय दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच