IMG-20260124-WA0020
वन विभाग

रोज गार्डन की गंदगी को देख भड़के मॉर्निंग वॉकर, विभागीय कर्मचारी उदासीन

ओपन जिम के पास फेंक कर चले गए खाये पिये झूठ कूड़ा करकट

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। अपने नित नए कारनामों को लेकर चर्चाओं में बने रहने वाले वन विभाग के अधिकारियों एवं  कर्मचारियों कि लापरवाही सिर चढ़कर बोल रही है। जो न सिर्फ अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह नजर आ रहे हैं बल्कि ड्यूटी के प्रति भी उदासीन बने हुए हैं। इसका जीता जागता उदाहरण रोज गार्डन में आसानी से देखने को मिल जाएगा।  वहां  पिकनिक मनाने के लिए आने वाले सैलानी जूठन और खाये पिये जूठा  कूड़ा करकट फैला कर निकल जाते हैं। ऐसे में पीछे रह जाता है गंदगी का आलम। यही नहीं ऐसी गंदगी को साफ करने के नाम पर विभाग के कर्मचारी दूर से अनदेखा कर निकल जाते है। ऐसे ही मामले में कल रोज गार्डन में पिकनिक मनाने आए सोनार पारा के कुछ लोगों ने गार्डन में पिकनिक मनाई और वहां के खुले जिम के पास अपने खाए पिए हुए झूठ दोना पत्तल से भारी गंदगी फैला कर निकल गए ।  विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सफाई तक नहीं की। जबकि रोज गार्डन में हर रोज बच्चे बूढ़े से लेकर महिलाएं मॉर्निंग वॉक करने के पहुचते हैं और वहां के ध्यान केंद्र तथा ओपन जिम में कसरत कर अपने दिन भर के ऊर्जा समेट लेते हैं । ऐसे में ओपन जिम और ध्यान केंद्र के पास गंदगी देख मॉर्निंग वॉकर में आक्रोश व्याप्त हो गया था जिन्होंने वहां के जूठन और गंदगियों को साफ की।

कर्मचारियों की लापरवाही दुखदायी

गार्डन में मॉर्निंग वॉक करने आए कुछ महिलाओं ने बताया कि रोज गार्डन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हर रोज सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बच्चे और बड़े बुजुर्ग यहां तक युवा भी मॉर्निंग वॉक करने पहुंचते हैं इसके बाद भी गार्डन के ध्यान केंद्र तथा ओपन जिम के पास खाने पीने के झूठ फेंक कर चले जाना और उसे गार्डन के कर्मचारियों की अनदेखी करना विडंबना ही है जिस पर विभाग के अलग अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही की जानी चाहिए। 

——- 

शर्मनाक घटना

कुछ लोगों ने यही बताया कि कई बार ओपन जिम के पास इस तरह की हरकत देखी जा चुकी है इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा इस मामले में ध्यान नहीं देना और कार्यवाही नहीं करना एक शर्मनाक घटना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी