Blogवन विभाग

विक्षिप्त ग्रामीण को रात के अंधेरे में मौत की नींद सुला दी हाथियों ने

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़ । धर्मजयगढ़ वन मंडल के बाद अब रायगढ़ के शहर से लगे क्षेत्रो में भी हाथियों का ख़ौफ़ मंडराने  लगा है। आज इधर धरमजयगढ़ कर किदा में एक हाथी के शावक की लाश पाई गई है तो दूसरी ओर आज ही रायगढ़ वन मंडल के हमीरपुर में एक अज्ञात विक्षिप्त ग्रामीण को हाथियों ने कुचलकर मौत के घाट उतार दी। खास बात यह है कि हमीरपुर के मामले में अब तक वन विभाग मृतक की शिनाख्त नही कर पाई है। जबकि घटना को हुए तकरीबन 24 घंटा से अधिक बीत चुका है। यही नहीं इस मामले में बताया जा रहा है कि मृतक  दिमागी रूप से बीमार  होने के कारण वह हमीरपुर के सड़क में  रात को घूम रहा था । जिसे हाथियों ने मौत के घाट उतार दिया और कल इसकी खबर वन विभाग के अधिकारियों को लगी। इस मामले में रायगढ़ रेंजर हेमलाल जायसवाल ने बताया कि हमीरपुर की सड़क में मृतक घूम रहा था जिसे हाथियों ने मौत के घाट उतार दिया सुख मृतक का दिमाग की हालत सही था यही वजह है कि उसकी शिनाख्त नही हो पा रही है। फिर मृतक की लाश भी पूरी तरह क्षतविक्षत हो चुका है जिसके बाद उसकी लाश को पहचानना बहुत मुश्किल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन