IMG-20260124-WA0020
आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त शिविर का हुआ शुभारंभ

ब्रह्मोस न्यूज कोसीर। कोसीर मुख्यालय के महानदी किनारे बसे गांव अंडोला में संयुक्त राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आज शाम 4 बजे स्थानीय माध्यमिक शाला स्कूल परिसर में 07 दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ । यह शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर और पी एम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल सारंगढ़ की संयुक्त शिविर के रूप में आयोजित हो रही है ।इस शिविर में दोनो इकाई के विद्यार्थी संयुक्त रूप से शामिल हुए हैं।


राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के मुख्यातिथि गांव के सरपंच श्रीमती संतोषी भारती विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वैजन्ती लहरे विशिष्ट अतिथि द्वय वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे , प्राचार्य एस पी भारती की उपस्थिति में पीता काटकर उद्घाटन सत्र की शुरुवात हुई । अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी और स्वामी विवेकानंद की तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया है ।दीप प्रज्वलित कार्यक्रम के पश्चात राज्य गान हुई और सम्मान किया गया ।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के द्वारा अतिथियों का बैज लगाकर और पुष्प गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर पर प्रकाश डाले और स्वयं सेवकों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें शिविर के लिए बधाई दिए ।
उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में श्रीमती सरपंच संतोषी भारती , जिला सदस्य श्रीमती वैजन्ती लहरे , प्राचार्य एस पी भारती , साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे , गंगाधर बैरागी ,श्रीमती मधु महोबिया , सुगंधा साहू,दिनेश सिदार,माध्यमिक शाला अंडोला स्कूल से प्रधान पाठक देवांगन , राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी विशेषर खरे , राजकुमार जांगड़े , सहस राम साहू एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।प्रथम सत्र की मंच संचालन राजकुमार जांगड़े के द्वारा किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी