IMG-20260124-WA0020
आयोजन

पीएमश्री नटवर स्कूल के स्कूली बच्चों को दी गई कानून की जानकारी

आज के दौर में इंस्टाग्राम पर अनजान व्यक्तियों को फोटो विडियो भेजना मतलब परेशानियों को बुलाना

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़।  जितेन्द्र कुमार जैन प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष के मार्गदर्शन में नालसा तथा सालसा के विशेष अभियान के तहत आज जिला रायगढ़ के पी.एम.श्री गवर्नमेंट नटवर इग्लिश मिडियम स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में  प्रवीण मिश्रा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश प्रथम श्रेणी के द्वारा शिविर में उपस्थित बच्चों को साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए कहा कि आज के दौर पर बच्चे इंस्टाग्राम पर अनजान व्यक्तियों को फोटो विडियो भेजते हैं। इससे आगे चलकर उन्हे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
श्रीमती अंकिता मुदलियार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ ने अध्ययनरत छात्राओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण तथा कार्यस्थलों पर महिलाओं के संरक्षण से संबंधित कानूनों पर जानकारी प्रदान की और कहा प्राधिकरण का मुख्य कार्य लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता और न्याय दिलाना है। यहाँ महिलाओ को विशेष सुरक्षा एवं सहायता दी जाती है। इस संदर्भ में उन्होंने महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों में पीडि़त क्षतिपूर्ति योजनाओं के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी