IMG-20260124-WA0020
आयोजन

राणी सती दादी सेवा समिति का नारायण नारायणी उत्सव का नटवर स्कूल प्रांगण में होगा भव्य आयोजन

नारी रत्न राज दीदी (मोटिवेशनल स्पीकर) ,सौरभ मधुकर( गायक )व मंगल पाठ वाचिका प्रियंका गुप्ता जैसे ख्यातिनाम हस्तियों का हो रहा आगमन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर की प्रसिद्ध सामाजिक धार्मिक संस्था  राणी सती दादी सेवा समिति दो दिवसीय भव्य दादी महोत्सव आयोजित करने जा रही है। जानकारी देते हुए संस्था की सक्रिय व आयोजन की संयोजिका आशा टाइटन ने होटल आशीर्वाद में समिति द्वारा रखी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 8 और 9 दिसंबर को नटवर स्कूल में आयोजित इस भव्य महोत्सव में देश विदेश में मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर नारी रत्न राज दीदी का प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन रायगढ़ में हो रहा है वही देश के प्रसिद्ध भजन गायक सौरव मधुकर व मंगल पाठ वाचिका प्रियंका गुप्ता का भी इस दादी महोत्सव में नगर आगमन हो रहा है।

श्रीमती टाइटन ने भव्य महोत्सव के बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि आयोजन में सवामणी, रोली, अभिषेक,56 भोग,गजरा उत्सव,मुकलावा व चुनरी उत्सव जैसे गरिमामयी आयोजन भी इस भव्य उत्सव के विशेष दर्शनीय आकर्षण होंगे जिसे लेकर दादी भक्तों व धर्मप्रेमी श्रद्दालुओं में जबरदस्त उत्साह व उत्सुकता देखी जा रही है।

अध्यक्ष ममता कमल ने बताया इस आयोजन में नगर जिले के साथ ओडिशा से भी धर्म प्रेमी व दादी भक्त श्रद्धालु पधारेंगे।भव्य दो दिवसीय आयोजन की समस्त तैयारी को अंतिम रूप देने दादी समिति की सभी सदस्याएं पूरी सक्रियता से जुटी हुई है व इस महोत्सव का अन्य एक विशेष नयनाभिराम ,चित्ताकर्षक राणी सत्ती दादी का भव्य दरबार होगा जिसे मनमोहक रूप से रानीगंज बंगाल के कलाकारो द्वारा सजाया जा रहा है।

सचिव ममता भालोटिया व श्री राणी सत्ती दादी समिति ने नगर व जिले की श्रद्धालु धर्मप्रेमी जनता दादी भक्तों से 8 व 9 दिसम्बर को स्थानीय नटवर स्कूल में आयोजित उक्त दो दिवसीय भव्य मंगसिर महोत्सव में पधारने का करबद्ध आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच