IMG-20260124-WA0020
CRIME

महुआ पास और अवैध शराब भट्ठी का सफाया : घरघोड़ा पुलिस ने की घरघोड़ी जंगल भीतर कार्रवाई

35 बोरी महुआ पास का नष्टीकरण, अवैध शराब बनाने वालों को पुलिस की चेतावनी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम घरघोड़ी के जंगल में अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में महुआ पास और तैयार शराब को नष्ट कर दिया।

अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी घरघोड़ा, निरीक्षक राम किंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में नदी किनारे हाथ भट्ठी लगाकर महुआ शराब तैयार की जा रही है। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर कार्रवाई की। शराब निर्माण स्थल गांव से नजदीक होने के कारण पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गये थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जिसमें करीब 30-35 बोरी महुआ पास और तैयार शराब मिला। पूरे माल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने गांववालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध शराब के निर्माण या बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में निरीक्षक राम किंकर के साथ आरक्षक प्रहलाद भगत, सुमीत उरांव, आशिक पन्ना, भानु चंद्रा, प्रदीप तिग्गा और चंद्रशेखर चंद्राकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अवैध शराब गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी