अध्यात्म

कलाधाम घरघोड़ा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किया दिक्षा ग्रहण


घरघोड़ा । घरघोड़ा स्थित कालीधाम के संचालक ज्योतिष एवं कर्मकांडी , सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित लिंगराज पंडा के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने गुरु दर्शन कर गुरु की पूजा अर्चना, ध्यान किया। कालीधाम में लोगों द्वारा दीर्घावधि से भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं।पुरातन संस्कृति के साथ जुड़ी गुरु शिष्य की परंपरा आध्यात्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखती है। इस अवसर पर लोगों ने सद्भावना पूर्वक अपने गुरु पंडित लिंगराज पंडा के साथ अध्यात्म संस्कृति के संबंध में चर्चा कर शांति सामीप्य का लाभ लिया। शिष्यों के साथ ही क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की गई। सेवा शांति संस्कृति को मूलाधार मानती कालीधाम वर्षों से सांस्कृतिक शिक्षा के माध्यम से लोगों के मध्य सेवा की भावना जागृत करती आ रही है।इस अवसर पर क्षेत्र के कई लोगों ने दीक्षा ग्रहण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन