सुनहरा अवसर

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा-2023 का दस्तावेज सत्यापन 14 अक्टूबर से, साक्षात्कार 15 से प्रारंभ

15 अक्टूबर से 05 नवंबर तक होगा साक्षात्कार, साक्षात्कार तिथि के एक दिन पूर्व होगा दस्तावेजों का सत्यापन

ब्रह्मोस न्यूज सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग राज्य शासन के 17 विभिन्न विभागों के कुल 242 विज्ञापित पदों हेतु लिखित परीक्षा परिणाम के प्राप्तांकों के उपलब्धता के आधार पर कुल 703 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है। इसके लिये आयोग ने चिन्हांकित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 15.10.2024 से 05.11.2024 तक आयोजित किया जाएगा। इन पदों के साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, साक्षात्कार तिथि के एक दिन पूर्व निर्धारित पाली प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 01 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से 05 बजे तक किया जाकर निर्धारित तिथि को साक्षात्कार लिया जायेगा। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार हेतु आधे घण्टे पूर्व प्रथम पाली पूर्वान्ह 09.30 बजे तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 01.30 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

आवश्यक शैक्षणिक अर्हताओं एवं अन्य दस्तावेज

अभ्यर्थी के पास आवश्यक शैक्षणिक अर्हताओं एवं अन्य अर्हताओं का ‘प्रमाण-पत्र ऑनलाईन आवेदन करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि अथवा उसके पूर्व प्राप्त कर लिया होना चाहिए। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद की तिथि को जारी की गई। शैक्षणिक अर्हताओं एवं अन्य अर्हताओं के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे। इस संबंध में शैक्षणिक दस्तावेजों, स्थायी जाति, निवास, आय, निःशक्तजन प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, अन्य प्रमाण पत्रों के मूल प्रति तथा एक सत्यापित अथवा स्वप्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करें। आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, अन्य प्रमाण पत्रों की कमी होने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी समाप्त कर दी जायेगी एवं इस संबंध में कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जायेगी। यह चयन प्रक्रिया उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर एस.एल.पी. (सी.) क्रमांक 19668/2022 में पारित अंतिम आदेश के अध्यधीन रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...