सुनहरा अवसर

कल होगी ब्रिलियंट सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संस्कार स्कूल में शामिल होंगे हजारों विद्यार्थी

50 हजार करीब इनाम
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिले में शैक्षणिक जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा ब्रिलियंट सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है।
संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिसमें 50 हजार के करीब का इनाम संस्थान द्वारा रखा गया है। कार्यक्रम के संयोजक रामचंद्र शर्मा, श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता 15 दिसंबर को प्रात: 10 से 12 बजे दोपहर में आयोजित होगी। जिसके लिए परीक्षा राशि मात्र 20 रूपए रखी है। इसका आयोजन संस्कार पब्लिक स्कूल के कैंपस में ही किया जाएगा।

जिला स्तर पर  पुरस्कार
मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों ही वर्गों में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 5 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 15 सौ रूपए दिए जाने के साथ-साथ भाग लेने वाले सभी स्कूल के प्रथम, द्वितीय, तृतीय को विशेष पुरस्कार तथा जिला स्तर पर चौथे से दसवें स्थान प्राप्त करने वाले को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा। परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थी सुबह 9.30 बजे स्कूल कैंपस में पहुंचकर रसीद कटवा सकते हैं।

2 वर्गों में है प्रतियोगिता
संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का रोमांच बढाने के दृष्टिकोण से दो वर्गों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता कक्षा पांचवीं से आठवीं (जूनियर वर्ग), कक्षा नवमी से बारहवी (सीनियर वर्ग) रखा गया है। चूंकि राज्य में पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं होती रहती है, जिसकी तैयारी हेतु सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्न ही पूछे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन