IMG-20260124-WA0020
CRIMEफॉलोअप

मृतक के घर से उड़ा ले गया आरोपी सीसी टीवी का डीबीआर

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। रमेश तिवारी उर्फ बब्बू हत्याकांड के इस मामले में जिस सीसीटीवी फुटेज और डॉग स्क्वाड पर उम्मीद कि किरण टिकी थी वह भी अब ना उम्मीदी के अंधेरे में गुम होती नजर आ रही है। खास बात यह है कि रमेश तिवारी उर्फ बब्बू हत्याकांड के इस मामले में पुलिसिया सूत्रों के माने तो अज्ञात आरोपी ने सीसीटीवी के डीबीआर को ही उठा कर ले गया है। इससे पुलिस भी असमंजस की स्थिति में पहुंच गई है और रही डॉग स्क्वाड की तो रुबी को भी कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है इसके कारण पूरा मामला उलझ कर रहा है क्या है और फिलहाल पुलिस अंधेरे में ही हाथ पाव मार रही है। यही नहीं बताया जा रहा है कि भीतर दो कुर्सियां मौजूद थी जिसमें संभवत मृतक और आरोपी आमने-सामने बैठकर किसी लेनदेन को लेकर बातचीत किए होंगे परंतु पुख्ता तौर पर अभी कुछ भी अंदाजा लगाया नहीं जा सकता इसमें पुलिस पूरी गंभीरता के साथ हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। बहरहाल मृतक के घर से सीसीटीवी के डीबीआर के गायब हो जाने के बाद से पूरा मामला आधार में लटक गया है और हत्याकांड को लेकर सस्पेंस बरकरार है जिसमें हर एंगल और आसपास के लोगों से किए गए पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

——-

क्या है पूरा मामला

मृतक के घर के सामने लगी भीड़

विदित हो कि बीते रात एक अज्ञात आरोपी ने गंधरी पुलिया के पास रहने वाले रमेश उर्फ बब्बू तिवारी के घर में घुस कर उसका गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि रमेश उर्फ बब्बू तिवारी ब्याजी का धंधा करता था । इस लिहाज से किसी लेनदार या देनदार के द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका व्यक्त किया जा रहा हैं। इसमे पूरे मामले की जांच के बाद ही घटना का खुलासा हो पायेगा। इस घटना के बाद जूटमिल पुलिस तथा  साइबर सेल प्रभारी अभिनव उपाध्याय एवं एडिशनल एसपी मौके पर पहुँच कर जांच की है।

——- 

वर्जन

मृतक के घर पर लगे सीसीटीवी के डीबीआर गायब है। इसके कारण सीसीटीवी से फिलहाल कोई फुटेज नहीं मिल पाया है इस मामले में अभी फिलहाल जाँच जारी है।

मोहन भारद्वाज,थाना प्रभारी जूटमिल 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी