CRIME

पुसौर और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार

26 लीटर महुआ शराब जब्त

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़। ज़िले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार मुहिम चला रही जिसमें आज पुसौर और पूंजीपथरा थाना क्षेत्रों में कुल चार आरोपियों को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। पहली घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।
थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने बताया कि मुखबिर सूचना पर ग्राम धुरनपाली निवासी विश्वजीत चौहान 23 वर्ष के कोला बाड़ी में दबिश दी गई। जहां पुलिस को एक सफेद प्लास्टिक जरिकेन और माजा की बोतल में भरे कुल 06 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त किया गया मिला। दूसरी कार्यवाही आरोपी पंचराम चौहान 60 वर्ष के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे वह बिक्री हेतु घर में छिपाकर रखा था। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। इसी तरह पूंजीपथरा पुलिस ने बुधराम भगत 45 वर्ष के घर से 10 लीटर क्षमता वाली जरिकेन में भरे 07 लीटर कच्ची शराब जिसकी कीमत लगभग 700, बरामद की गई। दूसरी कार्यवाई में राजेन्द्र तिग्गा 49 वर्ष के पास से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी अनुमानित कीमत 600, जब्त की गई। दोनों मामले में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...