IMG-20260124-WA0020
खेल समाचार

अंडर 19 क्रिकेट का अभ्यास कैंप हुआ आरंभ ,सचिव रामचन्द्र पहुंचे निरीक्षण पर

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़। बीसीसीआई के कैलेन्डर अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ का क्रिकेट शेड्यूल के आधार पर जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के द्वारा अंडर 19 क्रिकेट का अभ्यास कैंप आरंभ कर दिया गया है।

कोच पंकज बोहिदार एवं अभिषेक गुप्ता ने बताया कि रायगढ़ स्टेडियम में चल रहे कैंप का निरीक्षण करने जिला क्रिकेट संघ सचिव रामचन्द्र शर्मा स्टेडियम पहुंचे थे जहां दोनो ही कोच से क्रिकेट की गतिविधियों को अभ्यास कैंप को बेहतर तरीके से चलाने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही सचिव रामचन्द्र शर्मा द्वारा खिलाडिय़ों को टीप्स दिए गए। ताकि उनका प्रदर्शन और बेहतर हो सके। जिला क्रिकेट संघ सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष संतोष पाण्डेय के साथ मिलकर खिलाडिय़ों के लिए बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। कोच पंकज बोहिदार एवं अभिषेक गुप्ता राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। अत: उनके द्वारा बेहतर कोचिंग दी जा रही है। इस दौरान अभ्यास मैच भी कराए जाएंगे। अक्टूबर माह में अंडर 19 की प्रतियोगिता होना संभावित है। जिसके लिए यह 15 दिवसीय कैंप लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी