IMG-20260124-WA0020
खेल समाचार

महिला क्रिकेट का आगाज ,ट्रायल 6 अप्रैल को बिलासपुर में

राज्य के सभी जिलों के महिला खिलाडिय़ों का लिया जाना है ट्रायल

प्रत्येक केटेगरी के लिए 15 महिला खिलाड़ी ट्रायल के लिए जाएंगे।

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। बीसीसीआई से संबंद्ध छ.ग. स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा महिला क्रिकेट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसमें राज्य के सभी जिलों के महिला खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया जाना है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला रायगढ़ ईस्ट जोन के अंतर्गत आता है जिसका ट्रायल 6 अप्रैल को बिलासपुर के रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में लिया जाएगा। इसके लिए अंडर 15 जिसमें उम्र सीमा 1/9/2010 से 31/8/2013 के बीच होनी चाहिए। इसी तरह अंडर 19 टीम के लिए 1/9/2006 या उसके बाद जन्म होना चाहिए। इसके अलावा अंडर 23 के लिए 1/9/2002 या उसके बाद जन्म होना चाहिए। प्रत्येक केटेगरी के लिए 15 महिला खिलाड़ी ट्रायल के लिए जाएंगे। सभी महिला खिलाडिय़ों को 3 अप्रैल तक अपना नाम जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में दर्ज करवाना अनिवार्य है। इसके लिए प्रात:11 से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 8 बजे तक पंजीयन करवा सकते हैं। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, मार्कशीट और जन्म प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिला खिलाडिय़ों को शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी