आक्रोश

सरकार के दबाव में पक्षपात पूर्ण कार्रवाई कर रही पुलिस- पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। गैंगरेप का मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग चुकी है । जिसमें पक्ष और विपक्ष दोनों ने  मामले को संवेदनशीलता की चादर तो ओड़ा दी है परंतु  कार्रवाई के नाम पर मामले की बखिया उधड़ रही है। खास बात यह है कि अब इस घटना को लेकर पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं पूर्व विधायक ने मोर्चा संभाल लिया है। इसमें आज पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल एवं पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने इस मामले में पुलिसिया कार्यवाही को पक्षपात पूर्ण जांच के कटघरे में खड़े कर दिया है और इसमें दबाव पूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाया है।

इसे लेकर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल तथा पूर्व विधायक प्रकाश नायक सहित लैलूंगा विधायक ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस  में बताया कि बलौदा बाजार के मामले में राज्य सरकार खुद को बचाने के लिए कांग्रेस को बदनाम करने के लिए एपिसोड रच रही है ।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बलौदा बाजार के मामले में जिस व्यक्ति का दूर-दूर तक को नाता ही नहीं है उसे भी अंदर कर दे रही है । यही वजह है कि प्रदेश में लॉयन ऑर्डर की धज्जियाँ उड़ रही है। उन्होंने बताया कि गैंगरेप के मामले में कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच टीम को पीड़िता के द्वारा बताएं अनुसार उनके साथ 12 से 14 लोगों ने गैंग रेप किया।  जबकि इस मामले में पुलिस पक्षपात की कार्रवाई करते हुए सरकार के दबाव में मात्र 7 लोगों को ही गिरफ्तार की है और एक व्यक् की इलेक्ट्रिक फेंसिंग के चपेट में आकर मौत हो गई। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही और यही हाल रहा तो इस तरह की संवेदनशील घटनाएं होती रहेगी। पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहां की भाजपा द्वेष पूर्ण कार्यवाही कर रही है। 

——— 

कॉलेज छात्राओं ने बचाई लाज

गैंगरेप के घटना के विरोध में जहां आज पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री सहित पूर्व विधायक तथा लैलूंगा विधायक एवं नगर निगम महापौर एवं दर्जनों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी ने खाली पट्टी बांधकर रैली निकाली और पैदल मार्च करते हुए एसपी ऑफिस स्थित बापू की प्रतिमा के पास गैंगरेप का विरोध प्रदर्शन किया जिसमें खासकर कॉलेज के दर्जनों छात्रों ने भाग लिया और कांग्रेस के इस रैली में शामिल होकर कांग्रेसियों की लाज बचा ली। 

——– 

फिर से करेंगे पीडिता से मुलाकात- विद्यावती

 गैंग रेप के मामले में लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने बताया कि पीड़िता के साथ पुलिस पक्षपात की कार्यवाई कर रही है । इसे लेकर कांग्रेस ने पांच  विधायकों  की जांच टीम गठित की है । इसमें एक बार फिर से पीड़िता से मुलाकात करेंगे और आरोपियों की संख्या को लेकर बात करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता के अनुसार 12 से 14 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर पुलिस क्यो इसमें  आठ आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर इति श्री कर ली है। 

——- 

क्या है हकीकत क्या है फसाना

जिले के लिए लिए बदनुमा दाग बन चुके गैंग रेप के इस घटना में पीड़िता के बयान के अनुसार 12 से 14 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर इसमें पुलिस 8 लोगों के खिलाफ ही क्यो  कार्यवाही कर अपने हाथ खींच रही है । यह एक ज्वलंत सवाल बनकर लोगों के जेहन में  उठ रही हैं।  जिसका जवाब या तो पुलिस दे सकती है या फिर पीड़िता ।  हकीकत क्या है क्या पुलिस किसी दबाव में आकर गैंगरेप के बाकी आरोपियों को बचा रही है या फिर पीड़िता का अनुमान ही गलत है सवाल वही का वही हैं। फिर पीड़िता का बयान में 12 से 14 आरोपी  है तो पुलिस उसे क्यों नकार रही है। यह समझ से परे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन