विरोध
डॉक्टरों ने निकाली मौन कैंडल रैली

कोलकाता में हुए प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म एवं वीभत्स हत्या की विरोध में डॉक्टरो ने कैंडल यात्रा निकाल कर आरोपियों को फांसी देने की मांग की । उन्होंने कैंडल मार्च के दौरान मौन रह कर विरोध विरोध किया। इस कैंडल मार्च में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से आशीष रंगारी एवं संजीव सेठी भी शामिल रहे । इस घटना का कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई।




