चुनावी हलचल

रामचंद्र 45 प्रतिशत तो जयंत 18 प्रतिशत लेकर दूसरे स्थान पर

चुनाव रणभेरी में सर्वे की प्रक्रिया शुरू सीजी रिपोर्ट का कांग्रेस रायगढ़ विधानसभा सर्वे

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। सीजी रिपोर्ट मीडिया ग्रुप फेसबुक वॉल पर रायगढ़ विधानसभा को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी हेतु पिछले दो-तीन दिन से चुनावी सर्वे जारी है, जिसमें शहर के प्रख्यात चेहरा रामचंद्र शर्मा नंबर एक पर बने हुए हैं।
विधानसभा चुनाव के अभी दो वर्ष बाकी हैं, लेकिन राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कई मीडिया ग्रुप सक्रिय हो गए हैं। इनमें से एक सीजी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर ऑनलाइन सर्वे करवा रहा है। जिसमें सीजी रिपोर्ट ने अपने फेसबुक वॉल पर रायगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार के रूप में प्रकाश नायक, अरुण गुप्ता व रामचंद्र शर्मा की फोटो व नाम देकर जनता से राय मांगी है। साथ ही किसी अन्य प्रत्याशी के लिए भी यदि समर्थन है, तो नाम दे सकते हैं। पिछले तीन दिनों से चल रहे इस सर्वे की चर्चा रायगढ़ शहर के लगभग सभी के पास पहुंच चुकी है। जहां तक सर्वे की बात है। सर्वे में 313 लोगों ने अपना मत प्रकट किया है। जिसमें शहर के  शिक्षाविद् व समाजसेवी, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस प्रवेश किया है, वह करीब 45 प्रतिशत से अधिक मत लेकर अव्वल नंबर पर बने हुए हैं। साथ ही दूसरे स्थान पर कांग्रेस नेता जयंत ठेठवार करीब 20 प्रतिशत मत लेकर बने हुए हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर विभाष सिंह ठाकुर, प्रकाश नायक एवं उसके बाद अरुण गुप्ता, अनिल अग्रवाल चीकू, सलीम नियारिया आदि के लिए भी कुछ लोगों ने मत दिया है। इस सर्वे के आने के बाद लोगों में चुनावी चर्चा पर बहस छिड़ गई है। रायपुर के प्रोफाइल वाले इस मीडिया ग्रुप ने खरसिया विधानसभा के लिए भी सर्वे निकाला हुआ है। जिसमें महेश साहू, कमल गर्ग व शिखा रविंद्र गबेल के नाम भाजपा की तरफ से दिए गए हैं। देखते हैं, क्या रिजल्ट आता है। वैसे तो राजनीति में दो साल बहुत लंबा समय होता है, लेकिन रायगढ़ से रामचंद्र शर्मा जैसे नए नाम के बहुत आगे रहने पर लोगों को आश्चर्य नहीं है। क्योंकि रामचंद्र शर्मा जाना-पहचाना चेहरा है। अब देखना यह है कि यह दौड़ कहां तक जाती है? फिलहाल, सर्वे में वोटिंग जारी है। अंतिम परिणाम की तरफ सबकी नजर रहेगी। तब तक जनता राजनैतिक चटखारे लेकर चौपाल-चौपाल में चर्चा कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
रामचंद्र 45 प्रतिशत तो जयंत 18 प्रतिशत लेकर दूसरे स्थान पर वेदिक इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर के छात्र दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता में करे... एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे बरसात में जल भराव से मिलेगी मुक्ति, तीन प्रमुख नालों का निर्माण 20 दिनों में होगा पूरा केलो विहार में किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार,आरोपी गिरफ्तार कपड़े उतार कर खेत के पास बैठी पत्नी की पति ने की बेतहाशा पिटाई फिर गला दबाकर कर दी हत्या एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्र... मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा स... स्थानीय बेरोजगारों,खिलाड़ियों के भविष्य और पर्यावरण को लेकर सरकार गंभीर नहीं : रामचंद्र शर्मा उद्योगपतियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश