उपलब्धि

वेदिक इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर के छात्र दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ।

ब्रह्मोस न्यूज । रायपुर, छत्तीसगढ़: वेदिक इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के दो प्रतिभाशाली छात्र पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता में भारत और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से पहले दोनों छात्रों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ।

दोनों युवा प्रतिभाएँ अपने अभिनव रोबोटिक्स प्रोजेक्ट के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन करेंगी।

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि वेदिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के आदरणीय चेयरमैन महोदय के दूरदर्शी नेतृत्व, निरंतर प्रोत्साहन और मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उनके द्वारा प्रदान किए गए अवसर और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, अपनी प्रतिभा निखारने और नई ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

विद्यालय परिवार ने दोनों होनहार छात्रों को इस ऐतिहासिक अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि दोनों छात्र अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश, प्रदेश और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। यह उपलब्धि वेदिक इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर सहित पूरे वेदिक परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
रामचंद्र 45 प्रतिशत तो जयंत 18 प्रतिशत लेकर दूसरे स्थान पर वेदिक इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर के छात्र दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता में करे... एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे बरसात में जल भराव से मिलेगी मुक्ति, तीन प्रमुख नालों का निर्माण 20 दिनों में होगा पूरा केलो विहार में किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार,आरोपी गिरफ्तार कपड़े उतार कर खेत के पास बैठी पत्नी की पति ने की बेतहाशा पिटाई फिर गला दबाकर कर दी हत्या एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्र... मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा स... स्थानीय बेरोजगारों,खिलाड़ियों के भविष्य और पर्यावरण को लेकर सरकार गंभीर नहीं : रामचंद्र शर्मा उद्योगपतियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश