आओ स्कूल चले हम

मंत्री निवास बना बच्चों कीपाठशाला..ओपी चौधरी बने गुरु

रायगढ़ के बच्चों ने देखा रायपुर, ओपी चौधरी ने सुनाए बचपन के किस्से

रायपुर स्थित निवास पर हुई आत्मीय मुलाकात, बच्चों को लक्ष्य की ओर बढ़ने का दिया मंत्र

ब्रह्मोस न्यूज रायपुर। कहते हैं, एक अच्छा शिक्षक किताबों से नहीं, अपने अनुभव से पढ़ाता है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले से आए छात्र-छात्राओं को रायपुर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कराया। भ्रमण के बाद छात्र-छात्राएं जब रायपुर स्थित उनके निवास पहुंचे, तो वहां का माहौल किसी औपचारिक कार्यक्रम जैसा नहीं, बल्कि एक परिवार जैसा था। बच्चों ने निवास का भी भ्रमण किया और वित्त मंत्री से खुलकर बातचीत की।

बच्चों के सवाल, मंत्री के जवाब
इस आत्मीय मुलाकात में शैक्षणिक विषयों सहित अनेक विषयों पर चर्चा हुई। बच्चों ने पढ़ाई, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और अपने सपनों को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका ओपी चौधरी ने बड़े ही सरल और सहज अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य बड़ा हो या छोटा, उसे पाने के लिए मेहनत, अनुशासन और धैर्य सबसे जरूरी है।

ताजा हो गईं बचपन की स्मृतियाँ
बच्चों से मिलकर ओपी चौधरी ने कहा कि बच्चों से मिलकर अपने बचपन और विद्यार्थी जीवन के दिनों की स्मृतियाँ भी ताजा हो गईं। उन्होंने बच्चों को अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्ष और अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि मैं भी आप ही की तरह एक छोटे से गांव से आया हूं। मेरे पास भी संसाधन कम थे, लेकिन सपने बड़े थे। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा बच्चे अपने भविष्य की ओर आगे बढ़ते हैं।

बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी
निवास से निकलते समय बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। एक छात्रा ने कहा कि आज लगा कि मंत्री जी हमारे अपने हैं। उन्होंने हमसे एक अभिभावक की तरह बात की। ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। हर बच्चे को अच्छा स्कूल, अच्छा कॉलेज और अच्छी शिक्षा मिले, यही हमारा संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किसान की फसल कम हुई तो भी आर्थिक अधिकार कम नहीं होंगे,साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला-अशोक अग्रवाल जिले की 40 महिला पशुपालकों का सात दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण प्रारंभ आर्थिक रूप से मजबूत होंगे प्रदेश के किसान… रायगढ़ को मिली बड़ी सौगात: नवीन नर्सिंग महाविद्यालय के भवन के लिए 11.61 करोड़ की स्वीकृति मंत्री निवास बना बच्चों कीपाठशाला..ओपी चौधरी बने गुरु रामचंद्र 45 प्रतिशत तो जयंत 18 प्रतिशत लेकर दूसरे स्थान पर वेदिक इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर के छात्र दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता में करे... एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे बरसात में जल भराव से मिलेगी मुक्ति, तीन प्रमुख नालों का निर्माण 20 दिनों में होगा पूरा