उल्लेखनीय कार्य

एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा निर्मित विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का किया गया उद्घाटन

विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण पर एनटीपीसी ने किया 2 करोड़ 43 लाख रुपए खर्च

ब्रह्मोस न्यूज घरघोड़ा। ग्राम साल्हेपाली में एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना के सहयोग से निर्मित प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी तलईपल्ली के अपर महाप्रबंधक (भूअर्जन/सामुदायिक विकास) समित कुमार देब मौजूद रहे।

विद्यालय का उद्घाटन सरपंच ग्राम पंचायत कोटरीमाल श्रीमती दुतिका राठिया ने किया। जबकि आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन  समित कुमार देब द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती सुभद्रा उरांव, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी और ग्राम साल्हेपाली के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय के तरफ जाने वाली सीसी रोड सहित विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण पर एनटीपीसी द्वारा 2 करोड़ 43 लाख रुपए खर्च किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने इस परियोजना के लिए एनटीपीसी का आभार व्यक्त किया।

एनटीपीसी तलईपल्ली न केवल ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी है बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों के तहत ग्रामीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यह पहल न केवल बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी, बल्कि गांव के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन