योजना

जिले की 40 महिला पशुपालकों का सात दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण प्रारंभ

सारंगढ़ और बरमकेला विकासखंड की 20-20 महिला पशुपालक ओडिशा में आधुनिक पशुपालन तकनीकों से होंगी परिचित

कृषक कौशल विकास योजना के तहत पशु पोषण, दुग्ध उत्पादन और पशु स्वास्थ्य प्रबंधन की मिलेगी जानकारी

ब्रह्मोस न्यूज सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 नवंबर 2026। राज्य शासन की कृषक कौशल विकास योजना के अंतर्गत महिला पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों से जोड़ने के लिए जिले की 40 महिला पशुपालकों का सात दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 नवंबर से प्रारंभ हो गया है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सारंगढ़ विकासखंड की 20 और बरमकेला विकासखंड की 20 महिला पशुपालक शामिल हैं।

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिले में संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला पशुपालकों के ज्ञान, कौशल और तकनीकी दक्षता में वृद्धि करना है। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान महिला पशुपालक ओडिशा राज्य के बरगढ़, पिपिली, भुवनेश्वर एवं पुरी स्थित पशुपालन, पशु चिकित्सा, कृषि एवं अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण करेंगी। वहां वे पशुपालन से संबंधित गतिविधियों और सफल मॉडलों का अवलोकन करेंगी।

भ्रमण के दौरान महिला पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों, उन्नत प्रजनन प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन, पशु पोषण, हरा चारा उत्पादन, पशु रोग नियंत्रण और जैव सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों से तकनीकी मार्गदर्शन और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयोजित इस प्रशिक्षण से महिला पशुपालक नई तकनीकों को समझकर अपने पशुपालन व्यवसाय में उनका उपयोग कर सकेंगी। कार्यक्रम के माध्यम से पशु उत्पादकता में वृद्धि, पशुपालन व्यवसाय के विस्तार तथा महिलाओं की आय और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किसान की फसल कम हुई तो भी आर्थिक अधिकार कम नहीं होंगे,साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला-अशोक अग्रवाल जिले की 40 महिला पशुपालकों का सात दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण प्रारंभ आर्थिक रूप से मजबूत होंगे प्रदेश के किसान… रायगढ़ को मिली बड़ी सौगात: नवीन नर्सिंग महाविद्यालय के भवन के लिए 11.61 करोड़ की स्वीकृति मंत्री निवास बना बच्चों कीपाठशाला..ओपी चौधरी बने गुरु रामचंद्र 45 प्रतिशत तो जयंत 18 प्रतिशत लेकर दूसरे स्थान पर वेदिक इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर के छात्र दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता में करे... एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे बरसात में जल भराव से मिलेगी मुक्ति, तीन प्रमुख नालों का निर्माण 20 दिनों में होगा पूरा