IMG-20260124-WA0020
अपराध

वाहन चेकिंग के दौरान सरिया पुलिस ने पकड़ा 212.600किलो चांदी के जेवर एवं सिल्ली

चांदी के आभुषण एवं सिल्ली कुल वजन रैपर झिल्ली सहित करीबन 212.600 कि०ग्रा० कीमती करीबन 1,91,00000 रु०

एक सफेद रंग के हुण्डई वैन्यू कार कं० सी०जी० 04 एन जेड 2277 कीमती करीबन 1500000

ब्रह्मोस न्यूज सारंगढ़। कंचनपुर बेरियर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान उडीसा की ओर से आ रहे एक सफेद रंग के हुंडई वेन्यू कार क्रमांक सीजी 04 एनजेड 2277 को रोका गया जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। जिनका नाम पता पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम पप्पू साहू पिता स्व० मंषाराम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी विश्वकर्मा चौक साहू पारा वार्ड क्रमांक 14 मुजगहन (सेजबहार) थाना मुजगहन जिला रायपुर (छ०ग०) का होना बताया व बगल सीट में बैठा व्यक्ति रामरूची पटेल पिता जगन्ननाथ पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी न्यू संतोषी नगर मुजगहन वार्ड क्रमांक 54 थाना मुजगहन जिला रायपुर (छ०१०) का होना बताये। वाहन को चेक कराने हेतु कहने पर गोल-मोल जवाब देने लगे । वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे डिक्की में एवं पीछे सीट में कुल 22 नग नीला, काला, कत्था, हरा रंग के छोटे बड़े बैग एवं 01 सफारी कंपनी के अटैची के अंदर विभिन्न प्रकार के चांदी के आभूषण एवं 05 नग अलग-अलग साईज के चांदी के सिल्ली मिले l पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा उक्त चांदी के आभूषण को रायपुर से उडीसा होते हुये सरिया सारंगढ़ की ओर परिवहन करना बताये चांदी के आभूषण को रखने एवं परिवहन करने के संबंध में गवाहों के समक्ष 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया औऱ वैद्य दस्तावेज पेश की मांग की गई परंतु  दोनों ने कोई भी दस्तावेज पेश नही किया। इससे  उपरोक्त संदेहियों के संयुक्त कब्जे से विभिन्न प्रकार के चांदी के आभूषण एवं चांदी के सिल्ली कुल वजनी 212.600 किलोग्राम कीमती लगभग 1.91,00,000 रू० रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक सफेद रंग का हुंडई वेन्यू कार क्रमांक सीजी 04 एनजेड 2277 कीमती करीबन 1500000रू० को धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जप्त किया गया। जप्ती कार्यवाही की सूचना आयकर विभाग एवं जीएसटी विभाग को दी जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई ।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी स०उ०नि० टीकाराम खटकर, प्र०आर, सुरेन्द्र सिदार, भुवनेश्वर पण्डा, आरक्षक नर्मदा यादव, राजकुमार साव एवं समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी