IMG-20260124-WA0020
योजना

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना बना शहरी पथ विक्रेताओं के लिए वरदान

नगर निगम क्षेत्र में 4431 लोगो को दिया जा चुका है ऋण

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का संचालन नगर पालिक निगम रायगढ़ के द्वारा वर्ष 2020 से लगातार किया जा रहा है। जिसके तहत शहरी पथ विक्रेताओं को कार्यशील पूंजी हेतु ऋण दिया जाता है। इसमें प्रथम ऋण के तहत10000 रूपये एवं द्वितीय ऋण 20000 रूपये एवं तृतीय ऋण 50000 रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत कम ब्याज दर सब्सिडी एवं डिजिटल लेनदेन को अपनाने पर स्ट्रीट वेंडर्स को वार्षिक 1200 रूपये तक का कैशबैक का भी प्रावधान है । वर्तमान में नगर पालिका के द्वारा 2882 शहरी पथ विक्रेताओं को प्रथम ऋण 10000 का ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। इसी प्रकार 1243 वेंडर्स को द्वितीय 20000 का ऋण एवं तृतीय 306 हितग्राहियों को 50000 ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। इस प्रकार कुल रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में 4431 प्रकरणों पर ऋण दिया जा चुका है। योजना के सफलता पूर्वक संचालन के लिए राज्य एवं केंद्रीय स्तर पर रायगढ़ जिले को प्रथम स्थान से सम्मानित किया जा चुका है। इस योजना के तहत शहरी पथ विक्रेताओं को बैंकों से जुड़ने डिजिटल लेनदेन करने एवं अपने व्यवसाय को बढ़ाने संबंधित जरूरत को पूरा करने के लिए सहयोग प्राप्त हो रहा है।

क्या कहता है हितग्राही

रोषन देवांगन पिता रामलाल देवांगन मालीडीपा ने बताया कि मै नगर निगम परिसर में अपना चाय का स्टाॅल चलाकर अपना एवं अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा हूॅ। कोरोना संक्रमण के समय लगाये गए लाॅकडाउन में किसी प्रकार की आमदनी नही होने से परिवार का पालन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। लाॅकडाउन के छुट मिलने के बाद अपने व्यवसाय को फिर से प्रारंभ करना बहुत मुश्किल था। तभी मुझे प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई एवं नगर पालिक निगम, रायगढ़ में ऋण राषि 10,000.00 रू. हेतु आॅन लाईन आवेदन किया था। जिसमें भारतीय स्टेट बैंक, इतवारी बाजार द्वारा ऋण प्रदाय किया गया। इसके लिए मुझे पहले 10,000.00 रू. का ऋण मिला था। उसके पश्चात् 20,000.00 का ऋण उसे चुकाने के बाद वर्तमान में मुझे  50,000.00 का ऋण प्राप्त हुआ है। जिससे राषि प्राप्त होने पर व्यवसाय का विस्तार कर अपनी आय में वृद्धि करते हुए व्यवसाय का संचालन एवं परिवार का पालन पोषण सुचारू रूप से कर पा रहा हूॅ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी