योजना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रस्ताव पर सामुदायिक विकास को बढ़ावा, रायगढ़ में 70 लाख रुपये के कार्यों को स्वीकृति

रायगढ़ के 4 प्रमुख स्थानों पर बनेगा सामुदायिक भवन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। रायगढ़ जिले में सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए 70 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। रायगढ़ के विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विष्णु देव साय  के निर्देशानुसार यह राशि आवंटित की गई है।

रायगढ़ जिले में विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है। वार्ड 33 में संस्कार स्कूल के पास सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपये, वार्ड 42 में मुक्तिधाम के समीप सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपये, ग्राम डूमरपाली के उपर मोहल्ला में समलाई गुड़ी के पास सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये और ग्राम नावापारा के डीपा पारा में सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

सामुदायिक भवनों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी, जिससे विभिन्न कार्यक्रमों के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। इन कार्यों से क्षेत्र में सामाजिक अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...