CRIME

लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

24 घंटे में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

आरोपियों ने पहले मोटर सायकल चालक से की मोबाइल लूट फिर ट्रेलर चालक को चाकू दिखाकर नकदी लूटे

लूटपाट की घटना पर घरघोड़ा पुलिस का त्वरित एक्शन,

आरोपियों से लूटा आईफोन और वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद, फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़, 20 अक्टूबर । एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़  सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा थाना क्षेत्र में युवक से आईफोन छीनने और ट्रेलर चालक के साथ मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूटने के दो मामलों में घरघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीआई घरघोड़ा कुमार गौरव तथा PSI सिद्धांत एरेवार के साथ पुलिस स्टाफ ने लूटपाट को अंजाम देने वाले आरोपी सुरेन्द्र चौहान एवं सुमेष प्रधान को हिरासत में लेकर कार्यपालिक दण्डाधिकारी घरघोड़ा के समक्ष पहचान परेड कराई। पीड़ितों ने आरोपियों की पहचान की आरोपियों से लूटा बाइक और मोटर सायकल बरामद किया गया है । आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी समीर महंत उर्फ पप्पू, निवासी फोकटपारा घरघोड़ा, के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है जो आरोपी समीर फरार है ।

झपटमारी — रास्ता रोककर छीना था आईफोन जानकारी के मुताबिक ग्राम टेरम निवासी सूरज राठिया (24 वर्ष) ने 18 अक्टूबर को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर बंगाली ढाबा के सामने गतिअवरोधक के पास काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने उसकी जेब से आईफोन छीन लिया और तीनों रायगढ़ रोड की ओर फरार हो गए। मामले में घरघोड़ा थाना में अपराध क्रमांक 314/2026 के तहत धारा 126(2), 304(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत झपटमारी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

गिरोह ने ट्रेलर चालक को चाकू दिखा लूटे रूपये दूसरी घटना में बिहार निवासी ट्रेलर चालक रंजीत कुमार सिंह (33 वर्ष) ने 18 अक्टूबर को थाना घरघोड़ा में दर्ज कराई कि 16 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे घरघोड़ा बाईपास स्थित हनुमान ईंट भट्ठे के सामने काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसके ट्रेलर को ओवरटेक कर रास्ता रोक दिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे वाहन से नीचे उतारा और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों तथा बेल्ट से मारपीट की। पांच हजार रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों ने उसका रेडमी मोबाइल लूट लिया। मोबाइल कवर में रखे 3,000 रुपये नकद और ड्राइविंग लाइसेंस भी लूटे गए। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। इस मामले में धारा 126(2),296,115(2),119(1),309(6),351(3),3(5),238 बी.एन.एस. में अपराध दर्ज किया गया था।

पुलिस की छापेमारी— साक्ष्य छिपाने की कोशिश, आईफोन और मोटरसाइकिल बरामद घटना की जानकारी मिलते हुए टीआई घरघोड़ा कुमार गौरव तथा PSI सिद्धांत एरेवार थाने के स्टाफ के साथ आरोपियों का हुलिये की जानकारी लेकर संदिग्धों की धरपकड़ की गई और शीघ्र की 2 संदेही को धरदबोचा जो दोनों लड़के लूटा हुआ मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर फेंक दिए और मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पूछताछ के दौरान संदेही सुरेन्द्र चौहान एवं सुमेष प्रधान ने अपने साथी समीर महंत उर्फ पप्पू के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किये। संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर कार्यपालिक दण्डाधिकारी घरघोड़ा के समक्ष शिनाख्तगी परेड कराई गई जिसमें प्रार्थी/पीड़ित द्वारा सेदहियों को बतौर आरोपी पहचान किया गया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी सुरेन्द्र चौहान से घटना में प्रयुक्त काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मय चाबी तथा आरोपी सुमेष प्रधान से पीड़ित का सफेद रंग का आईफोन अलग-अलग गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया। दोनों मामलों में घरघोड़ा पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वारदात में शामिल बताए गए तीसरे आरोपी की भूमिका और अन्य लूटी गई संपत्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के द्वारा की गई माता शक्ति की आराधना एवं हवन-पूजन सेठ किरोड़ीमल की नगरी में गौ-चिकित्सालय का शुभारंभ सेवा का नया अध्याय - वित्त मंत्री ओपी चौधरी महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री श्री साय लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार हनुमान जी हमर केलो मैया ला बचा लो…. गजानंदपुरम में बनेगा रायगढ़ का सबसे बड़ा 10.45 करोड़ की लागत से ऑक्सी जोन बिलासपुर स्थित बिलासा एयरपोर्ट से कोलकाता की फ्लाइट फिर शुरू नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई जशपुर की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की पहल, 14 अक्टूबर को पत्थलगांव में सेमि...