आस्था

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के द्वारा की गई माता शक्ति की आराधना एवं हवन-पूजन

कमिश्नरेट रायपुर में विजयादशमी के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ शस्त्र एवं वाहनों की पूजा संपन्न

पुलिस बैंड ने माता की आरती और देशभक्ति की धुनों से बांधा समां

ब्रह्मोस न्यूज रायपुर। 20 अक्टूबर 2026 को “विजयादशमी”के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की पुलिस लाइन, में शस्त्र एवं वाहनों की पूजा का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने विधि-विधान पूर्वक माता शक्ति की आराधना करते हुए एवं हवन, पूजन संपन्न किया तथा शस्त्रों एवं पुलिस वाहनों की पूजा-अर्चना की।

विजयादशमी के पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में शस्त्र पूजा के माध्यम से पुलिस बल की शौर्य, पराक्रम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की परंपरा का निर्वहन किया गया। यह पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनसेवा, सुरक्षा और कर्तव्यपालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड द्वारा माता की आरती की मधुर धुन प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों का वादन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो गया। पुलिस बैंड की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

पूजा-अर्चना के दौरान शस्त्रों की महत्ता एवं परंपरा को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक रीति के अनुसार हर्ष फायरिंग भी की गई। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों को भी दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त श्री रॉबिन्सन गुरिया, श्री स्मृतिक राजनाला, डॉ. अर्चना झा, श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती निमिशा पाण्डेय, सहायक पुलिस कमिश्नर  सतीश ठाकुर,  निलेश द्विवेदी एवं श्रीमती सीमा अहिरवार तथा रक्षित निरीक्षक  अनीश कुमार सारथी सहित कमिश्नरेट रायपुर के अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं सम्मानित नागरिकगण भी उपस्थित रहे। विजयादशमी के इस पावन अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने आम जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के द्वारा की गई माता शक्ति की आराधना एवं हवन-पूजन सेठ किरोड़ीमल की नगरी में गौ-चिकित्सालय का शुभारंभ सेवा का नया अध्याय - वित्त मंत्री ओपी चौधरी महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री श्री साय लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार हनुमान जी हमर केलो मैया ला बचा लो…. गजानंदपुरम में बनेगा रायगढ़ का सबसे बड़ा 10.45 करोड़ की लागत से ऑक्सी जोन बिलासपुर स्थित बिलासा एयरपोर्ट से कोलकाता की फ्लाइट फिर शुरू नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई जशपुर की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की पहल, 14 अक्टूबर को पत्थलगांव में सेमि...