IMG-20260124-WA0020
CRIME

जिंदल पार्किंग के पास चल रहा था जुआ,तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए क्षेत्र में जुए और अवैध गतिविधियों पर रख रही है कड़ी नजर

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। थाना कोतरारोड़ पुलिस ने जिंदल पार्किंग पतरापाली के पास स्टाईगर गोटी से जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग वहां स्टाईगर गोटी से जुए का संचालन कर रहे हैं जिसके आधार पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। थाना कोतरारोड़ के उप निरीक्षक जे. एक्का, सहायक कुसुम केवर्त और आरक्षक चंद्रेश पांडे व घनश्याम सिदार की टीम पेट्रोलिंग के दौरान जब मौके पर पहुंची, तो तीन लोग जुआ खेलाते पाए गए। पकड़े गए आरोपियों में दीपक सोनवानी (34) निवासी मौधापारा, विक्की उर्फ विकास भारती (35) निवासी सांगी तराई, और बन्टी उर्फ मो. अजीज (40) निवासी प्रगतिनगर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से छह नग स्टाईगर गोटी और 1,620 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 6 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। थाना कोतरारोड़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि क्षेत्र में जुए और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच