CRIME

ग्रामीणों को लोन का लालच देकर ठगी करने वाला फर्जी बैंककर्मी गिरफ्तार

पुनीया भगत और दो अन्य महिलाओं ने उसकी बातों में आकर 80-80 हजार रुपये उसे दे दिए थे

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । लोन दिलाने के बहाने ठगी करने वाले 60 वर्षीय मोहित चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहित चौहान भजनडिपा मिट्ठूमुड़ा जूटमिल का निवासी है आरोपी ने ग्राम लोईग की महिला श्रीमती पुनीया भगत और अन्य दो ग्रामीणों को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बनकर झांसे में लिया था।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पिछले साल जुलाई-अगस्त में मोहित चौहान पीड़ितों के गांव लोईंग आया और खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए 8 लाख रुपये का लोन आसानी से दिलाने का वादा किया। आरोपी ने ग्रामीणों से फॉर्म पर हस्ताक्षर कराए और लोन प्रोसेसिंग के नाम पर पहले बैंक में 10% रूपए जमा करने होंगे कहकर प्रत्येक से 80,000 रुपये की मांग की। पुनीया भगत और दो अन्य महिलाओं ने उसकी बातों में आकर 80-80 हजार रुपये उसे दे दिए। लोन पास होने का इंतजार करते हुए महीनों बीत गए, लेकिन जब किसी के खाते में राशि नहीं आई, तो पीड़ित बैंक पहुंचे। वहां पता चला कि मोहित चौहान बैंक का कर्मचारी नहीं है। ठगी की पुष्टि होने के बाद जब मोहित से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उसने बातचीत बंद कर दी और फरार हो गया। चक्रधरनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...