CRIME

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

चौकी खरसिया पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत चौकी खरसिया पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीवन लाल यादव (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 अक्टूबर को पीड़िता की मां ने चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रिया साहू को पीड़िता के परिजनों के आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज करने तथा पीड़िता का कथन लेने के निर्देश दिए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी जीवन लाल यादव उसके भाई का मित्र है, जिसके कारण उसका घर आना-जाना था। आरोप है कि 14 जनवरी 2026 को जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब आरोपी उसके घर पहुंचा और उसे पसंद करने की बात कहकर बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी द्वारा कई बार उसका शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप है। कुछ समय बाद पीड़िता की मां को मासिक धर्म नहीं होने पर संदेह हुआ। पूछताछ करने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में चौकी खरसिया, थाना खरसिया में धारा 65(1), 332(b) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 4 एवं 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रकरण में आवश्यक चिकित्सकीय एवं अन्य वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।‌ इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रिया साहू, आरक्षक धनंजय कश्यप, कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा, सिदार सिंह एवं गोविन्द बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

“महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों को रायगढ़ पुलिस गंभीरता से लेती है। ऐसे मामलों में पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ वैधानिक कार्रवाई की जाती है। एवं बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।”*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार हनुमान जी हमर केलो मैया ला बचा लो…. गजानंदपुरम में बनेगा रायगढ़ का सबसे बड़ा 10.45 करोड़ की लागत से ऑक्सी जोन बिलासपुर स्थित बिलासा एयरपोर्ट से कोलकाता की फ्लाइट फिर शुरू नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई जशपुर की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की पहल, 14 अक्टूबर को पत्थलगांव में सेमि... एक ही छत के नीचे मिलीं विभिन्न शासकीय योजनाओं की सुविधाएं “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान को लेकर कांग्रेसियो ने की समीक्षा बैठक कलेक्टर ने सुनी रायगढ़ वासियो की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश डीएमएफ के कार्यों में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, गुणवत्ता से समझौता नहीं-कलेक्टर