IMG-20260124-WA0020
कार्यवाई

47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार

उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया

15 प्रकरणों में 235 लीटर महुआ शराब जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़।  अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग  पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए व्यापक कार्रवाई की। अभियान के तहत विगत एक-दो दिनों में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 235 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 47 हजार रुपये है, जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान पुरोहित भारद्वाज पिता तिहारू भारद्वाज निवासी अंबेडकर नगर रायगढ़ के कब्जे से 5.04 लीटर, उमेश दास पिता सोन दास ग्राम केनसरा थाना पुसौर से 10 लीटर तथा जय भारती बंजारे पति मनोहर जयसवाल ग्राम एडुपुल देहजरी थाना खरसिया से 11 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। उक्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इसी क्रम में मनशाराम चौहान पिता जगतुराम चौहान निवासी दुर्गापुर थाना धरमजयगढ़ के कब्जे से 4.500 लीटर तथा विजय मंडल पिता रूमचंद मंडल निवासी साहपुर कॉलोनी धरमजयगढ़ से 4 लीटर महुआ शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। शेष मामलों में विभाग द्वारा विवेचना जारी है। सहायक आयुक्त आबकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर सख्ती से रोक लगाने हेतु लगातार अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच