IMG-20260124-WA0020
कार्यवाई

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रकों से 35.4 टन स्कैप जब्त

आरोपियों पर पृथक से प्रतिबंधक कार्रवाई

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और कबाड़ परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज  पूंजीपथरा पुलिस ने टीआई राकेश मिश्रा के नेतृत्व में रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर सालासार शनि मंदिर चौक और गेरवानी मुख्य मार्ग पर तीन ट्रकों को अवैध कबाड़ परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 13 एल 7799 से 10.50 टन कबाड़ जब्त किया गया। जिसकी कीमत लगभग 3,15,000 आंकी गई। वहीं, सीजी 14 एमएफ 0223 में 8.290 टन कबाड़ मिला, जिसकी कीमत ₹2,48,000 बताई गई। तीसरे ट्रक सीजी 15 एसी 9986 में 16.610 टन कबाड़ पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,98,300 रुपये है। तीनों ट्रकों के चालकों से लोड कबाड़ के वैध दस्तावेज मांगे गए लेकिन वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके  जिसके बाद पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी वाहन चालको पर  धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस /303 (2) बीएनएस के तहत तीनों वाहनों पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की तथा पृथक से प्रतिबंधक कार्रवाई किया गया है । तीनों वाहनों से जप्त करीब 35.4 टन स्कैप, कीमती 10.61 लाख रूपए को मय वाहन थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है ।

गिरफ्तार आरोपी और जब्त संपत्ति

  1. धर्मेंद्र कुमार (29 वर्ष) निवासी औरंगाबाद, बिहार – ट्रक सीजी 13 एल 7799, 10.50 टन कबाड़ ( 3,15,000)
  2. फिरोज खान (28 वर्ष) निवासी जशपुर, छत्तीसगढ़ – ट्रक सीजी 14 एमएफ 0223, 8.290 टन कबाड़ ( 2,48,000)
  3. संजय पांडे (50 वर्ष) निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़ – ट्रक सीजी 15 एसी 9986, 16.610 टन कबाड़ ( 4,98,300)
    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक सतीश सिंह, अभिषेक द्विवेदी, उमाशंकर भगत और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अवैध कबाड़ कारोबार पर जिले में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी