कार्यवाईघरघोड़ा

80 हजार रुपये के तांबा तार के साथ दो चोर गिरफ्तार, माल जप्त

घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे कैटनरी तांबा तार चोरी के एक और मामले को सुलझाया

ब्रह्मोस न्यूज घरघोड़ा।अजय निकुंज, निवासी साडा कॉलोनी कोरबा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराया कि 16-17 अक्टूबर की मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों ने ग्राम बरकसपाली रेलवे लाइन के पोल नंबर 40/2, 41/7 से लगभग 100 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत 35000) चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान संदिग्ध नोहर सिंह, निवासी कोगनारा, को मुखबिर की सूचना के आधार पर हिरासत में लिया गया।

सख्ती से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी देवनाथ राठिया के साथ मिलकर बरकसपाली रेलवे लाइन से तांबा तार काटकर चोरी की थी। दोनों आरोपियों ने बांस और लोहे की आरी का उपयोग कर तांबा तार के टुकड़े किए थे। नोहर सिंह के मेमोरंडम पर 30 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत 25,000) और चोरी में प्रयुक्त आरी पत्ती बरामद की गई। प्रकरण में दो आरोपियों के होने से धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। पुलिस ने देवनाथ राठिया की तलाश कर उसे हिरासत में लिया सने पूछताछ में बताया कि उसने नोहर सिंह के साथ मिलकर तांबा तार को काटा और आपस में बांट लिया। देवनाथ राठिया से 69 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत 55,000) बरामद हुआ, जिसे गवाहों के सामने विधिवत जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी देवनाथ राठिया पहले भी चोरी के अपराध में धारा 379, 34  में संलिप्त रह चुका है। दोनों आरोपियों को आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
(1) नोहर सिंह पिता लाला राम उम्र 35 वर्ष सा. केराकछार, थाना करतला जिला कोरबा हामु कोगनारा, थाना घरघोडा जिला रायगढ छ.ग.
(2) देवनाथ राठिया पिता वीरसिंह राठिया उम्र 36 वर्ष सा. कोगनारा, थाना घरघोडा जिला रायगढ छ.ग.माल और मुल्जिम की पतासाजी में सहायक उप-निरीक्षक विलफ्रेड मसीह, आरक्षक प्रहलाद भगत और सुमित उरांव की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...