IMG-20260124-WA0020
कार्यवाई

संजय कॉम्प्लेक्स में यातायात को प्रभावित कर रहे दुकानों पर निगम ने गिराई गाज

अतिक्रमण और रोड बाधा पर निगम की कार्यवाही
संजय कॉम्प्लेक्स के नाले और नालियों के ऊपर व्यापार कर रहे लोगों को हटाया

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शहर के एकमात्र दैनिक सब्जी मंडी संजय कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से अवैध कब्जा था। बार बार समझाइश के बाद भी यहां के व्यवसायी ने दुकान के बाहर सड़कों तक टीन शेड, तिरपाल और अन्य तरह से अतिक्रमण कर रखा था जिसके कारण सब्जी मंडी में वाहन ओर भीड़ का जमावड़ा लगा रहता है। और यातायात पे प्रभाव पड़ता है साथ नाली के ऊपर अतिक्रमण कर दुकान लगा दिए जाते है जिससे वहां नाली जाम,पानी भरने , गंदगी आदि की समस्या बनी रहती है ।
हर माह की एक तारीख को नगर निगम की टीम के द्वारा संजय मार्केट में साफ-सफाई का कार्य करवाया जाता है।
गुरुवार एक मई को कमिश्नर  बृजेश सिंह क्षत्रिय के साथ एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, अशोक यादव, मुक्तिनाथ बबुआ, त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा, आनंद भगत, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया, स्वास्थ्य अधिकारी शिव यादव एवं निगम की टीम संजय कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करने भी पहुंचे थे। मुनादी के बाद जहां कुछ स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया और व्यापारियों को निर्देश दिया गया कि छज्जे और नाली के अंदर ही सामान रखें। बाहर रखने पर मार्ग संकीर्ण हो रहा है, जिससे आम नागरिकों को आने-जाने में समस्या होती है।
वहीं आज निगम कमिश्नर  बृजेश सिंह क्षत्रिय की निगरानी में निगम का अमला संजय कॉम्प्लेक्स से अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो कुछ स्वयं से शेड ओर अतिक्रमण हटा लिए थे परंतु कुछ लोगों ने नहीं हटाया जिसपर आज कार्यवाही कर अतिक्रमण ओर रोड बाधा को हटाने का कार्य किया गया। वहीं कॉम्प्लेक्स की साफ सफाई कर वह के मलबे को जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से हटाया जा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन