IMG-20260124-WA0020
कार्यवाई

ग्रामीण बैंक के भवन मालिक से निगम ने वसूला 50 हजार का टैक्स

निगम के नोटिस की अवमानना करने पर होगी कार्यवाही

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। मंगलवार को शहर के इतवारी बाजार स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के भवन के मालिक  राजेंद्र सिंह आजमानी ने 2018 के बाद से संपत्ति कर का भुगतान निगम में नहीं किया है जिसकी बकाया राशि 2 लाख 18 हजार 541 रुपए है । बैंक प्रबंधन के द्वारा भवन मालिक को प्रतिमाह भवन किराया का भुगतान कर दिए जाने के बाद भी उक्त भवन का टैक्स निगम में जमा नहीं किया जा रहा था । मंगलवार को निगम कमिश्नर  बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देशानुसार निगम की राजस्व टीम ने इतवारी बाजार स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक पर कार्यवाही करने पहुंची। जहां बैंक के प्रबंधक के द्वारा भवन मालिक को बुलाया गया। उसके बाद भवन के मालिक के द्वारा 50 हजार की राशि वसूला गया और बाकी राशि को जमा करने हेतु राजस्व टीम से समय मांगा गया ।
पूर्व में निगम के द्वारा ग्रामीण बैंक भवन के मालिक को कई बार नोटिस भेजा गया जिसपर मलिक द्वारा किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई जा रही थी जिसके कारण निगम कमिश्नर ने सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए । निगम के राजस्व वसूली की टीम में राजस्व निरीक्षक श्री देवेश चंदेल, रोहित मिर्रे सहायक राजस्व निरीक्षक पीर मोहम्मद, नागेंद्र सिंह ठाकुर , अमित केशवानी, आशिर्वाद सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच