जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र

मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील एवं सार्वजनिक उपयोग के इस महत्वपूर्ण स्थल पर पर्याप्त व्यवस्थाएं न होने से आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्रह्मोस सारंगढ़। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ़ नगर स्थित मुक्तिधाम की जर्जर एवं दयनीय स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को पत्र लिखकर शीघ्र जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य कराने की मांग की है।
विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि नगर का मुक्तिधाम वर्तमान में अत्यंत जर्जर अवस्था में है तथा वहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील एवं सार्वजनिक उपयोग के इस महत्वपूर्ण स्थल पर पर्याप्त व्यवस्थाएं न होने से आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुक्तिधाम परिसर के समुचित कायाकल्प की आवश्यकता पर जोर दिया है, ताकि शोकाकुल परिजनों को असुविधा न हो और परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाया जा सके।
विधायक ने कलेक्टर से इस अतिआवश्यक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर शीघ्र जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने का अनुरोध किया है। नगरवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए मुक्तिधाम के शीघ्र विकास की अपेक्षा जताई




