IMG-20260124-WA0020
मांग

शा.स्कूलों में शिक्षकों के लिए कुर्ता पैजामा लागू करनेकी मांग

ऐसा सरकारी स्कूलों में भी होना चाहिए। मुख्यमंत्री को किए ट्वीट, शिक्षकों का पहनावा भी छात्रों को करता है प्रभावित

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र एवं आचार्य संस्कार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए कुर्ता पैजामा ड्रेस कोड लागू करने की मांग की है। शिक्षाविद संस्कार श्रीवास्तव ने राजस्थान दिवस पर वहां के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों द्वारा कुर्ता पैजामा पहनने को अपनी मांग का आधार बताया है। सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर से जुड़े रहे संस्कार ने बताया कि विद्या भारती के सभी स्कूलों में शिक्षक धोती कुर्ता पैजामा पहनकर स्कूल आते हैं। उनको आचार्य कहकर सम्मान दिया जाता है। ऐसा सरकारी स्कूलों में भी होना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री को किए ट्वीट पर लिखा है कि शिक्षकों का पहनावा भी छात्रों को प्रभावित करता है। स्कूल केवल किताबी ज्ञान के लिए नहीं होना चाहिए बल्कि इस तरह से भारत नैतिक सांस्कृतिक संरक्षण के प्रेरक बनना चाहिए। राजस्थान दिवस पर आदर्श पेश हुआ है। शिक्षकों का पहनावा भी छात्रों को प्रभावित करता है। स्कूल केवल किताबी ज्ञान के लिए नहीं होना चाहिए बल्कि इस तरह से भारत नैतिक सांस्कृतिक संरक्षण के प्रेरक बनना चाहिए। राजस्थान दिवस पर आदर्श पेश हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच