मांग
छात्रावासी छात्र 06 जून से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल,कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अजाक्स के अधिकारी कर्मचारी एवं सर्व अजा/अजजा वर्ग के सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। सन् 1991 से संचालित पोस्ट मैट्रिक कर्मचारी संतान बालक एवं बालिका छात्रावास को प्री मैट्रिक छात्रावास के रूप संचालित किए जाने के विरोध में छात्रावासी छात्र/छात्राएं 06 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का मन बना लिया है। इसे लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। इस मामले को लेकर पूर्व में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, रामविचार नेताम, कलेक्टर, आयुक्त एवं सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जबकि इस मामले की मांग जुलाई 2024 से करते आ रहे हैं। छात्रावास बंद होने से निर्धन अनुसूचित जाति जनजाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में भारी आर्थिक समस्या होगी और वे शिक्षा से वंचित भी हो सकते हैं।




