IMG-20260124-WA0020
BlogCRIME

1008 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ सप्लायर गिरफ्तार

घरघोड़ा पुलिस की नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़। पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। कार्यवाही एडिशनल एसपी  आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़  सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई। जानकारी के मुताबिक कल 15 नवंबर 2025 को टीआई कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डोकरबुड़ा (पूंजीपथरा) का निवासी खिलावन दास महंत अपनी काली रंग की हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल (CG-13 AX-6524) में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल ले जाकर घरघोड़ा–लैलूंगा रोड की तरफ बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर टीआई कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कराई। थाना घरघोड़ा मुख्य गेट के सामने लैलूंगा रोड पर की गई नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम खिलावन दास महंत (उम्र 28 वर्ष), निवासी डोकरबुड़ा बताया। तलाशी लेने पर उसके झोले से कुल126स्ट्रिप प्रत्येक में 8 कैप्सूल, इस प्रकार कुल 1008 प्रतिबंधित SPASMO-PROXYVON PLUS कैप्सूल बरामद हुए। जब्त दवाओं की कीमत 11 हजार एक सौ 88 रूपये है। आरोपी द्वारा नशीली दवाओं का अवैध परिवहन एवं बिक्री हेतु रखना पाए जाने पर उसके विरुद्ध  धारा 21 NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा इंस्पेक्टर कुमार गौरव साहू, एएसआई खेमराज पटेल, हेड कांस्टेबल अरविंद पटनायक, कांस्टेबल हरीश पटेल, परमेश्वर पैकरा तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी