IMG-20260124-WA0020
अपराध

6 साल से फरार दुष्कर्म काआरोपी  गिरफ्तार, पुलिस ने गांव से दबोचा

ब्रह्मोस न्यूज लैलूंगापुलिस को दुष्कर्म के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सतीश कुमार बेहरा पिता स्व. मिनकेतन बेहरा उम्र 27वर्ष निवासी सलखिया, थाना लैलूंगा को पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना 25 अक्टूबर 2018 को हुई थीजब तमनार थाना क्षेत्र की एक किशोर बालिका ने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिचित के साथ राजपुर मेला देखने गई थी। वहीं आरोपी सतीश बेहरा और उसके साथियों ने पीड़िता एवं उसके साथी के साथ मारपीट की और जबरन कार में बैठाकर जंगल ले गए जहां डरा-धमका कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के आधार पर थाना लैलूंगा में तत्काल  धारा 363, 366(ए), 376(डी), 506, 323 भादंवि, 6 पॉक्सो एक्ट तथा 3(1)(2), 3(2)(5) अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था। मुख्य आरोपी सतीश बेहरा घटना के बाद से फरार हो गया था। लैलूंगा पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 173(8) के तहत पूरक चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर लगातार उसकी तलाश जारी रखी थी। इसी क्रम में आज 17 जून 2025 को थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में टीम ने सलखिया गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी से न केवल छह साल पुराना मामला फिर से न्यायिक दिशा में आगे बढ़ा है, बल्कि फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सतत निगरानी और दबिश कार्रवाई का परिणाम भी सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी